बगोदर: बगोदर-सरिया रोड पर दोंदलो हाई स्कूल के पास दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर सरिया रोड पर दोंदलो हाई स्कूल के पास सोमवार की दोपहर साढे 12 बजे दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। घटना से बाइक सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।वही घटना के बाद घायलो को आस पास के लोगो की सहयोग से उप प्रमुख हरेंद्र सिंह ने ईलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।