सिमडेगा: सिमडेगा शहरी क्षेत्र के सोनार टोली में नए पीसीसी पथ निर्माण कार्य का अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास
सिमडेगा शहरी क्षेत्र के सोनार टोली में रविवार को 11:00 बजे नए पीसीसी पथ निर्माण कार्य का नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ,उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल एवं वार्ड पार्षद रीशमाला देवी के द्वारा शिलान्यास किया गया ।मौके पर कहा गया कि यहां पर नए पथ का बन जाने से बारिश के दिनों में कीचड़ और जल जमाव की समस्या से लोगों को यहां पर राहत मिलेगी।