हरसूद: इसरो स्पेस मिशन के वैज्ञानिकों से अभिनव पब्लिक स्कूल हरसूद के छात्रों ने किया संवाद
Harsud, Khandwa | Mar 29, 2026 रविवार को अभिनव पब्लिक स्कूल हरसूद के 51 छात्र छात्राओं ने खंडवा के विद्या कुंज इंटरनेशनल स्कूल में इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में भाग लिया। विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं ने अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र इसरो के इतिहास को प्रदर्शनी, मॉडल व वीडियो के माध्यम से समझा।