इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाकपा माले ने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया। पार्टी ने सात सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड स्तरीय जुलूस निकाला और धरना-प्रदर्शन किया। यह जुलूस श्री शिव मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंचा। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता हाथों में झंडा-बैनर लिए हुए थे।