मुगलसराय: मुगलसराय में जीटीआर ब्रिज पर मालवाहक की कमाई टूटी, एक घंटे तक जाम से परेशान रहे लोग
चंदौली जनपद के मुगलसराय में रविवार की सुबह बजे जीटीआर ब्रिज पर एक माल वाहक की कमानी टूट गई। यह घटना तब हुई जब वाहन मुगलसराय से चंदौली की ओर जा रहा था। ओवर ब्रिज के बीचों-बीच वाहन फंसने के कारण दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से जाम हटवाकर आवागमन शुरू करवाया।