शाजापुर: एसबीआई अधिकारी बनकर रिटायर्ड शिक्षक से ₹2,47,714 की साइबर ठगी, लालघाटी थाने में मामला दर्ज
शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में साइबर ठग ने खुद को एसबीआई अधिकारी बताकर 77 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र कुमार भट्ट से 2 लाख 47 हजार 714 रुपये ठग लिए। आरोपी ने व्हाट्सऐप पर SBIयोनो का लोगो लगाकर संपर्क किया और खाते की जानकारी हासिल कर रकम निकाल ली। मोबाइल पर ट्रांजेक्शन मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। लालघाटी थाना पुलिस की मामला दर्ज कर जांशुरू