बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण के मतदान के तहत मंगलवार से प्रदेश के 18 जनपदों में शुरू हुआ 2 दिवसीय चुनाव कार्यक्रम बुधवार की शाम मतदान के साथ ही संपन्न हो गया। इस दौरान सैदपुर के वाह्य न्यायालय में भी दूसरे दिन का मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और शाम 5 बजे खत्म हुआ। जिसमें अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग कर अपने मनपसंद उम्मीदवार को वोट दिया।