झाझा: भटोरिया गांव में महिला को जहरीले जीव ने काटा, गंभीर स्थिति में झाझा सदर अस्पताल से जमुई रेफरल अस्पताल भेजा गया
Jhajha, Jamui | Sep 22, 2024 भटोरिया गांव में खेत की ओर मवेशी बांधने गई एक महिला को जहरीला जीव काट लिया जिससे महिला की तबियत बिगड़ गई। गम्भीर स्थिति में परिजनों ने उसे रेफरल अस्पताल झाझा लाया। जहां महिला का उपचार किया गया। लेकिन स्थिति नाजुक बनी रहने के कारण डॉक्टर ने महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।