झाझा: लतेहर गांव में भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य ने ग्रामीणों के बीच बैठक कर सुनी समस्याएं
Jhajha, Jamui | Sep 21, 2024 लक्ष्मीपुर प्रखंड के आनंदपुर पंचायत के लतेहर गांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकपा माले की ओर से ग्रामीणों के बीच एक बैठक कि गई। झाझा पहुंचने के बाद पार्टी के जिला कमेटी सदस्य गुलटन पुजहर ने बताया कि उक्त गांव में ग्रामीणों के बीच बैठक कर समस्या सुनी गई जिसमें यह सामने आयाकि लतेहर गांव के 45 गरीब परिवार के ऊपर फर्जी मुकदमा कर उनलोगों को घर से बेदखल किया।