राजगढ़: राजगढ के वार्ड 33 में बौराए खच्चर का कहर, बच्चे समेत दो को काटा, सीसीटीवी में कैद हुआ हमला, मजदूरों ने बचाई बच्चे की जान
Rajgarh, Churu | May 7, 2026 नगरपालिका क्षेत्र राजगढ़ के वार्ड 33 में पिछले दो दिन से खच्चरों का आतंक चरम पर है।गुरुवार को सफेद रंग के बौराए खच्चर ने गली में खेल रहे 08-10 वर्षीय लक्की शर्मा और वेल्डिंग कारीगर रामावतार शर्मा पर हमला कर कई जगह नोच डाला। वहीं खच्चर के आंतक की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हमले का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।लोगो मे डर बना है।