कोरबा: बेलगिरी नाला पुल की स्थिति जर्जर, सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से हादसे का डर #jansamasya
Korba, Korba | Jul 16, 2025 रिसदी से बालको नगर को जाने वाले मार्ग पर बेलगारी नाला पुल की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। यहां एक्सपेंशन पॉइंट पर बड़े-बड़े गढ्ढों से अनहोनी का खतरा बना हुआ है। लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि प्रशासन की जानकारी में सभी चीज होने के बावजूद सुधार को लेकर जरूरी काम नहीं किया जा रहा है।