गया टाउन सीडी ब्लॉक: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीताकुंड में सामूहिक योगाभ्यास का किया गया आयोजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फल्गु नदी के किनारे स्थित सीताकुंड में जीत इंद्रिय योग धाम के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन रविवार की सुबह 8 बजे किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।