टिब्बी: इंदिरा गांधी फीडर नहर में डूबे हरियाणा के दो किशोरों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिला, रेस्क्यू जारी
टिब्बी के सूरेवाला गांव के पास इंदिरा गांधी फीडर नहर की आरडी 619 पर गुरुवार को नहाते समय डूबे हरियाणा के बणी गांव निवासी दो किशोरों—मोहित (16) और मनीष (14)—का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना के बाद से पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेश जारी है।