रायडीह: बाबू लाल मरांडी ने समाजसेवी बसंत कुमार लाल के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की
Raidih, Gumla | Dec 3, 2025 झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह झारखंड विधान सभा प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी बुधवार को रायडीह पहुंचे। नवागढ़ पतराटोली निवासी प्रथम प्रमुख एवं भाजपा नेता स्व बसंत कुमार लाल के आवास आकर दिवंगत के स्वजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना प्रकट किया।और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।