गुमला: 108 एम्बुलेंस नहीं पहुंची, पांच घंटे व्यिल चेयर में इंतजार के बाद रेफर मरीज को मजबूरी में घर ले गए परिजन
Gumla, Gumla | Jun 26, 2026 घाघरा प्रखंड क्षेत्र के देवाकी गांव निवासी 48 वर्षीय नारायण भगत को किडनी और ब्रेन संबंधी गंभीर बीमारी और कमर की 3 हड्डी टूटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।परिजन 108 एम्बुलेंस सेवा से लगातार संपर्क करते रहे लेकिन 5 घंटे इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं आया। फिर परिजन मरीज को अपने घर घाघरा ले गए।