मंझनपुर: एबीवीपी के रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, 78वें स्थापना दिवस पर मंझनपुर में हुआ आयोजन
एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के अंतर्गत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मंझनपुर में स्टूडेंट्स फॉर सेवा के माध्यम से भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चायल विधानसभा के निवर्तमान विधायक संजय कुमार गुप्ता एवं रक्त केंद्र प्रभारी रविरंजन सिंह ने फीता काटकर किया।