बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने रविवार दोपहर 2 बजे अपने संसदीय क्षेत्र के दिव्यांगजनों को महत्वपूर्ण संसाधन उपलब्ध कराकर सेवा और संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। सांसद कश्यप ने अपने निज निवास पर आयोजित एक हृदयस्पर्शी कार्यक्रम में सांसद निधि के माध्यम से बीजापुर जिले के निवासी मल्लेश डुब्बा,बस्तर जिले नानगुर निवासी कृष्णा बघेल को सहायता प्रदान की ।