गुरुग्राम: गुरुग्राम में बहन ने की लव मैरिज तो भाई ने जीजा की कर दी हत्या, जब तक मरा नहीं, गले पर चलाता रहा चाकू
गुरुग्राम में एक युवक को लव मैरिज करना इतना भारी पड़ा कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी लव मैरिज से नाराज लड़की के भाई ने अपने ही बहन के पति को निर्दय तरीके से चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी लड़की के भाई ने साथियों के साथ मिलकर पहले उसे किडनैप किया। इसके बाद उसके दोनों हाथ बांध दिए। आंखों पर भी पट्टी बांधी।