फतेहपुर: फतेहपुर में महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट पर सपा ने किया हल्लाबोल, नहर कॉलोनी में धरना देकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
फतेहपुर में महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर सपा ने नहर कॉलोनी में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में हुसेनगंज विधायक ऊषा मौर्या समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।सपा ने केंद्र-प्रदेश सरकार पर महंगाई, बिजली कटौती, बढ़े बिल, पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतों को लेकर हमला बोला।