नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी रविवार को डोलरिया पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय कंचन सिंह जैवार के देवलोकगमन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया.