माधौगढ़: पति-पत्नी ने अपने बड़े पुत्र से तंग आकर एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के सिहारी गांव निवासी पति पत्नी ने अपने बड़े पुत्र से तंग आकर उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है,शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरा बड़ा पुत्र शराब पीकर गाली गलौज और मारपीट करता है,कभी कभी वह आत्म हत्या करने के लिए भागता है,जिस पर पति पत्नी ने दिन गुरुवार समय 2 बजे शिकायत पत्र दिया और न्याय की गुहार लगाई और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।