जमुआ: शहरपुरा स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों ने चित्रकारी और मॉडल से दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
Jamua, Giridih | May 19, 2026 उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय शहरपुरा, जमुआ में मंगलवार को 11 बजे समर कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ। कैंप के पहले दिन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।