बीना: ग्राम बेरखेड़ी में रोड नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन, सोपा ज्ञापन
Bina, Sagar | Jul 6, 2026 बीना रिफाइनरी क्षेत्र से लगी ग्राम पंचायत बेरखेड़ी में पक्का रास्ता नहीं होने से ग्रामीण परेशान है। रास्ता को लेकर ग्रामीणों के द्वारा लगातार शिकवा शिकायत की जा रही है लेकिन शिकायतों को गंभीरता से नहीं दिया गया। जिससे परेशान हो कर सोमवार करीब 1:30 बजे किसान नेता इंदर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। और ज्ञापन सोपा है।