हायाघाट थाना कांड संख्या-11/25 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद मुख्तार, पिता मोहम्मद फर्जी, साकिन रजौली, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा को हायाघाट थाना की पुलिस टीम ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उक्त कांड में अभियुक्त की संलिप्तता के पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।