Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

मोहंड रेंज में कथित अवैध वन गुर्जर डेरों को लेकर उठे सवाल, विभागीय संरक्षण के आरोप!! _सहारनपुर। शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज क्षेत्र के बूढ़ा वन पश्चिम में लालो नदी के पास कथित रूप से वन गुर्जरों के डेरों के बसे होने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार पलियो बीट, दिल्ली फार्म के पास वर्ष 2020 के वृक्षारोपण क्षेत्र में भी कथित तौर पर कुछ डेरे मौजूद हैं। आरोप है कि इन डेरों को कुछ विभागीय कर्मचारियों का संरक्षण प्राप्त है।विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार मोहंड रेंज में डाकिया के पद पर तैनात गनी पुत्र यूसुफ के पास पांच भैंस चराने का परमिट बताया जा रहा है, जबकि उसके पास करीब 70 से 80 भैंसें होने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों का दावा है कि संबंधित डेरा का परमिट 1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक के लिए था, जबकि इसके बाद भी डेरा होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।बताया गया है कि मामला मोहंड रेंज के बुढ़ावन पश्चिमी बीट में लालो नदी के किनारे स्थित वर्ष 2020 के प्लांटेशन क्षेत्र से जुड़ा है। यदि निर्धारित परमिट से अधिक पशु रखे जाने और वन क्षेत्र में निर्धारित अवधि के बाद भी डेरा होने की बात सही पाई जाती है, तो यह वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है?? मामले में जानकारी के लिए मोहंड रेंज के रेंजर लव सिंह से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में इस तरह का कोई मामला पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।अब देखने वाली बात होगी कि वन विभाग की जांच में कथित अवैध डेरों, परमिट की अवधि और निर्धारित संख्या से अधिक पशु रखे जाने के आरोपों की क्या सच्चाई सामने आती है। साथ ही विभागीय संरक्षण के लगाए जा रहे आरोपों की भी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी!!नोट: खबर में लगाए गए आरोप सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। संबंधित विभाग की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी!!!_

Behat, Saharanpur | Aug 14, 2026

MORE NEWS

पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में गौकशी का आरोपी घायल, एक अन्य गिरफ्तार

सहारनपुर में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गौकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि उसके एक अन्य साथी को मौके से दबोच लिया गया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की कांबिंग जारी है।

पुलिस के अनुसार, 13/14 अगस्त 2026 की रात ग्राम शक्लापुरी कट पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि बाबर कॉलोनी में कुछ लोग एक गोवंश को गौकशी के लिए ले जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में महमुद पुत्र बशीर अहमद निवासी सहारनपुर के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।

वहीं, उसके साथी इरफान पुत्र सुबराती निवासी थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण, एक जिंदा गोवंश और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

#SaharanpurPolice #SaharanpurNews #PoliceCrackdown #PoliceEncounter

पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में गौकशी का आरोपी घायल, एक अन्य गिरफ्तार सहारनपुर में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गौकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि उसके एक अन्य साथी को मौके से दबोच लिया गया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की कांबिंग जारी है। पुलिस के अनुसार, 13/14 अगस्त 2026 की रात ग्राम शक्लापुरी कट पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि बाबर कॉलोनी में कुछ लोग एक गोवंश को गौकशी के लिए ले जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में महमुद पुत्र बशीर अहमद निवासी सहारनपुर के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। वहीं, उसके साथी इरफान पुत्र सुबराती निवासी थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण, एक जिंदा गोवंश और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। #SaharanpurPolice #SaharanpurNews #PoliceCrackdown #PoliceEncounter

Behat, Saharanpur | Aug 14, 2026

*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7* 
*सच्चाई के साथ हरदम* 

*👉🏾👉🏾फर्जी एग्रीमेंट के जरिए ट्रक दूसरे राज्यों में भेजने का खुलासा, मिर्जापुर पुलिस ने एक आरोपी दबोचा!!!*

*👉🏾👉🏾धोखाधड़ी कर गायब किया गया ट्रक बरामद, सिकन्दर गिरफ्तार—मिजोरम व असम में कराते थे परिवहन का काम!!*

*मिर्ज़ापुर/सहारनपुर*

_थाना मिर्जापुर पुलिस ने धोखाधड़ी कर ट्रक को दूसरे राज्यों में भेजकर परिवहन कार्य कराने के मामले का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर धोखाधड़ी कर छिपाया गया ट्रक संख्या HR46D6190 भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 को अमजद पुत्र भूरा निवासी ग्राम मिर्जापुर की तहरीर पर थाना मिर्जापुर में मुकदमा अपराध संख्या 175/2026 धारा 318(4), 336(2), 338 व 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि सिकन्दर पुत्र इल्ताफ निवासी मियानगी थाना बंडगांव तथा प्रवेज पुत्र इस्लाम निवासी नल्हेड़ा थाना चिलकाना ने फर्जी एग्रीमेंट तैयार क�

*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7* *सच्चाई के साथ हरदम* *👉🏾👉🏾फर्जी एग्रीमेंट के जरिए ट्रक दूसरे राज्यों में भेजने का खुलासा, मिर्जापुर पुलिस ने एक आरोपी दबोचा!!!* *👉🏾👉🏾धोखाधड़ी कर गायब किया गया ट्रक बरामद, सिकन्दर गिरफ्तार—मिजोरम व असम में कराते थे परिवहन का काम!!* *मिर्ज़ापुर/सहारनपुर* _थाना मिर्जापुर पुलिस ने धोखाधड़ी कर ट्रक को दूसरे राज्यों में भेजकर परिवहन कार्य कराने के मामले का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर धोखाधड़ी कर छिपाया गया ट्रक संख्या HR46D6190 भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 को अमजद पुत्र भूरा निवासी ग्राम मिर्जापुर की तहरीर पर थाना मिर्जापुर में मुकदमा अपराध संख्या 175/2026 धारा 318(4), 336(2), 338 व 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि सिकन्दर पुत्र इल्ताफ निवासी मियानगी थाना बंडगांव तथा प्रवेज पुत्र इस्लाम निवासी नल्हेड़ा थाना चिलकाना ने फर्जी एग्रीमेंट तैयार क�

Behat, Saharanpur | Aug 14, 2026

बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के नीचे भरा पानी, कचरे का अंबार | सड़क विभाग कब करेगा कार्रवाई?

बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के नीचे भरा पानी, कचरे का अंबार | सड़क विभाग कब करेगा कार्रवाई?

Behat, Saharanpur | Aug 14, 2026