कोठी महल: वर्षा ऋतु को देखते हुए महापौर ने किया नगर निगम कंट्रोल रूम का निरिक्षण, कर्मचारियों से चर्चा कर दिए निर्देश
उज्जैन। वर्षा ऋतु को देखते हुए महापौर मुकेश टटवाल ने नगर निगम कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया।