हथुआ थाना क्षेत्र स्थित माधवा लाल मजार परिसर में रविवार दोपहर एक 60 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के फाजिल टोला गांव निवासी मन्नू महतो की पत्नी लक्ष्मीना देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।