शुजालपुर: चार नकाबपोश बदमाशों ने सूने मकान को बनाया निशाना, कीमती सामान न मिलने पर कपड़े चुराए, सीसीटीवी में कैद
शुजालपुर की हाईटेक सहगल सिटी रहवासी कॉलोनी में चार नकाबपोश बदमाशों ने एक सूने मकान के ताले तोड़े और कपड़े चोरी कर लिए। यह घटना 13 और 14 मई की दरमियानी रात को हुई।बैंककर्मी के इस मकान को सूना पाकर बदमाशों ने ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्हें घर में कोई कीमती सामान नहीं मिला, जिसके बाद वे सिर्फ कपड़े चुराकर ले गए।