बेतिया: नगर निगम को स्वच्छ बनाने में महापौर ने आम जनता और दुकानदारों से मांगा सहयोग
आज 15 फरवरी 2 बजे महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने मीना बाजार के 100 से ज्यादा दुकानदारों के बीच खुद से डस्टबिन सौंप कर नगर निगम स्वच्छता अभियान अपनी अपनी जिम्मेदारी और रचनात्मक भागीदारी निभाने का अनुरोध किया, महापौर ने बताया कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता के स्तर से स्वच्छता सर्वेक्षण- 2025 शुरू कर दिया है।