सुपौल: धरहरा पंचायत के नहर पुल पर कार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल लाया गया
Supaul, Supaul | Feb 25, 2025 सुपौल जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा पंचायत के नहर पुल से नहर में कार गिरने से कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसकी सूचना राघोपुर थाना की पुलिस को मिलते ही राघोपुर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सुपौल लाया है। बताया जाता है कि सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग 12 से 1:00 यह घटना घटी है।