थरथरी: पीएचसी थरथरी में नाइट ब्लड सर्वे को लेकर स्वास्थय टीम ने की बैठक
पीएचसी थरथरी में प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी की अध्यक्षता में फलेरिया की पहचान के लिए नाइट ब्लड सर्वे को लेकर बैठक किया। बैठक में फलेरिया के पहचान के लिए दो गांवों में नाइट ब्लड सर्वे पर चर्चा की गई।प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. रिंकू कुमारी ने बताई की 24 जून से 26 जून तक छोटी छरियारी व 27 जून से 1 जुलाई तक थरथरी डीह में नाइट ब्लड सर्वे कराई जाएगी।