थरथरी: ढिबरापर गांव में केतारी के खेत मे बकरी जाने पर दबंगो ने महादलित को मारपीटकर किया जख्मी
थरथरी थाना क्षेत्र के ढिबरापर गांव में केतारी के खेत मे बकरी जाने पर दबंगो ने महादलित को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़िता चिरइया देवी ने बताई की बुधवार की शाम सात बजे गांव के ही किशोरी यादव व कुछ अन्य लोग घर पर चढ़कर जाती सूचक देकर गाली गलौज किया। जब हमने कहा कि गलती केतारी के खेत मे बकरी चल गया। जिसके बाद भी इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।