बाइक से दो बेटियों के साथ इंदौर से ग्राम इगरिया लौट रहे एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर घायल पिता प्रभु पिता गोटिया (40) को जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रभु इंदौर में मजदूरी करता है ।