रानीवाड़ा: रानीवाड़ा पुलिस ने 91 कार्टून अवैध शराब की बरामद, एक स्कोर्पियो को किया जब्त
रानीवाड़ा पुलिस के द्वारा 91 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई है। साथ ही एक स्कॉर्पियो को जब्त किया गया है। एसपी हरिशंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस के द्वारा गाड़ी को रुकवाया गया लेकिन आरोपी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।