रानीवाड़ा: रानीवाड़ा में राशन सामग्री वितरण में लापरवाही करने पर राशन डीलर का लाइसेंस निलंबीत
जिले के रानीवाड़ा उपखंड के सांवलावास गांव में राशन डीलर द्वारा राशन सामग्री वितरण में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइसेंस निलंबित किया हैं। जिला रसद अधिकारी चंद्रशेखर भंडारी ने बताया कि प्रवर्तन निरीक्षक हनुइन्द्र सिंह की रिपोर्ट के अनुसार रानीवाड़ा तहसील के ग्राम सावलावास के राशन डीलर मोडाराम पुत्र करताराम का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।