रानीवाड़ा: रानीवाड़ा पुलिस की बडी कार्यवाही एक कार से 46 कार्टुन अवैध शराब की जब्त
Raniwara, Jalor | Apr 24, 2024 सांचौर जिले के रानीवाड़ा में लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर रानीवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने कार से 46 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार्यवाही को अंजाम दिया है। आरोपी मौके से फरार है, पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब एवं वाहन की कीमत 12लाख रुपए आंकी गई है।