रानीवाड़ा: जालोर, सांचोर व सिरोही जिले में 26 अप्रैल शाम 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित
Raniwara, Jalor | Apr 25, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा पार्थ ने लोकसभा चुनाव के घोषित कार्यक्रम अनुसार जिले में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से मतदान दिवस 26 अप्रैल शाम 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया है। पुनर्मतदान की स्थिति में पुनर्मतदान की घोषणा से पुनर्मतदान की समाप्ति तक सम्बन्धित केन्द्र और क्षेत्रों में सूखा दिवस रहेगा।