स्वस्थ भारत की दिशा में एक और सार्थक कदम बढ़ाते हुए मंगलवार दिनांक 28 अक्टूबर को “तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0” के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, देवास में एक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तम्बाकू निषेध की शपथ ली।