नौगढ़: जमसोती उत्तरी लेहड़ा बीट जंगल में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
जमसोती उत्तरी लेहड़ा बीट जंगल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और जंगल धू-धू कर जलता रहा। आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे रेन्जर अश्विनी चौबे ने बताया की वन विभाग की संयुक्त टीम ने राहत कार्य चलाया और आग को फैलने से रोक लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।