भिंड नगर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में भिंड शहर के मेडिकल स्टोर बंद रहे, दवाई के लिए मरीज भटकते रहे
भिंड शहर में आज बुधवार सुबह 8 बजे से मेडिकल स्टोर संचालकों ने हड़ताल करते हुए ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई। ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर शहर भर के मेडिकल स्टोर बंद रहे। हड़ताल का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने किया।मेडिकल संचालकों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बेचने वाली कंपनियां मरीजों को भारी छूट और प्रलोभन देती है