निम्बाहेड़ा: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का निम्बाहेड़ा में हल्लाबोल, आंजना के नेतृत्व में प्रदर्शन, केंद्र सरकार को जमकर कोसा
शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को जनविरोधी बताते हुए आमजन को राहत देने की मांग की।