हरदोई: मालगाड़ी में लदे कोयले में लगी आग से हड़कम्प, हारदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक कि घटना
Hardoi, Hardoi | Feb 8, 2024 हरदोई रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब कोयला ले जा रही एक मालगाड़ी की एक बोगी में आग लग गई। आग लगने की जानकारी जैसे ही ड्राइवर को हुई उसने प्लेटफार्म पर एक पर मालगाड़ी को खड़ा कर दिया और कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम ने दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया है।