डीग: बकरा चोरी मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया, अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी
Deeg, Bharatpur | Jul 30, 2026 खोह थाना पुलिस ने बकरा चोरी के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव गढ़ीमेवात स्थित कब्रिस्तान के पास से दबोच लिया।