चंदौसी: गुमथल गांव से मानकपुर नरौली को जोड़ने वाले मार्ग में कीचड़ एवं जल भराव से ग्रामीण परेशान, दी जानकारी
गांव गुंमथल में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ठाकुर जी महाराज मंदिर से होकर मानकपुर, नरौली और अकरोली को जोड़ने वाले मार्ग पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 10 वर्षों से सड़क बदहाल है, जिससे किसान और राहगीर रोजाना परेशान होते हैं तथा कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई