चन्द्रपुरा: चिरूबाद के पास जमुनिया नदी में बोरे में बंद मिली अज्ञात युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तरंगा पंचायत के चिरुबाद स्थित जमुनिया नदी में बुधवार की रात 10 बजे प्लास्टिक की बोरा में बंद एक युवती का शव नदी में मिला। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय मुखिया प्रवीण पांडेय ने बताया कि गांव के ही कुछ युवक नदी तट पर गए थे उन लोगों ने ही देखा और हो हल्ला किया। शव को देखने से प्रतीत होता है कि लगभग 25 वर्ष की...