कटनी नगर: छोटा डॉन बनने का क्रेज: नाबालिगों की इंस्टाग्राम रील्स से बढ़ी चिंता, पुलिस कर रही है मॉनिटरिंग
कटनी जिले में इन दिनों नाबालिगों में सोशल मीडिया पर वायरल होने और खुद को छोटा डॉन साबित करने की होड़ मची हुई है कई किशोर इंस्टाग्राम पर हथकड़ी दबंगई और गैंगस्टर स्टाइल में रील बना कर खुद को गुंडा बताने की कोशिश कर रहें। इस संबंध में एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने आज गुरुवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी उन्होंने बताया पुलिस पूरी मॉनिटरिंग कर रही है।