बांसजोर: बॉसजोर मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता रांची रैली में शामिल होंगे
बुधवार शाम 7 बजे सिमडेगा के बॉसजोर मंडल में भाजपा की बैठक में 25 अप्रैल को रांची में होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर रणनीति बनी। मंडल प्रभारी नरेंद्र बड़ाईक ने कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ता, खासकर महिलाएं, रैली में शामिल होंगी। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में भाग लेकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।