राजगढ़: *राजगढ़: महलाणा उतरादा में विवाहिता से मारपीट, पति-सास समेत 4 पर केस दर्ज*
राजगढ़ थाना क्षेत्र के महलाणा उतरादा में विवाहिता अंजना कंवर ने पति जयपाल सिंह, सास मंगेज कंवर, जेठ राजेंद्र सिंह व जेठानी मीनाक्षी पर मारपीट व प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि 2008 में विवाह के बाद से ही पीड़िता को प्रताड़ित किया जा रहा था।