चूरू: घण्टेलवासियों ने चूरू एडीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- सड़क के नाम पर रास्ते पर बड़े-बड़े पत्थर डलवा दिए गए
Churu, Churu | Sep 12, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह 11 बजे आपणी योजना स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में गोवर्धनदास के नेतृत्व में गांव घण्टेल में सौर उर्जा प्लांट कंपनी की ओर से किसानों के खेतों का रास्ता अवरूद्ध किये जाने को लेकर जिला कलक्टर के नाम घण्टेलवासियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा।