बिल्सी: बिल्सी बिजली घर मार्ग 8.5 लाख रुपए की लागत से बनेगा, निर्माण कार्य शुरू, लोगों में खुशी की लहर
Bilsi, Budaun | Apr 4, 2026 बिल्सी नगर में बिजली घर मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क 8.5 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर ने आज शनिवार दोपहर 3 बजे बताया कि पिछले कई वर्षों से बिजली घर मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या थी।